अर्जुन कपूर के साथ फिर नजर आई मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड के गलियारों से कुछ ना कुछ आये दिन वायरल होता ही रहता है ऐसे में वो कसी की लव स्टोरी का बखान हो या फिर कुछ और कुछ समय पहले से ही बॉलीवुड में अर्जुन कपूर और मलाइका के बीच प्यार की कशमकश चल रही है जी हां पिछले महीने ही दोनो को लक्मे फैशन वीक के दौरान साथ में देखा गया था।

Image result for अर्जुन कपूर के साथ फिर नजर आई मलाइका अरोड़ा

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है अरबाज से तलाक के बाद मलाइका को कई बार अर्जुन के साथ स्पॉट किया जा चुका है जबकि इन दोनों के रिश्ते से सबकी नाराजगी है।अर्जुन कपूर को जहां उनके पिता बोनी कपूर ने साफ तौर पर मलाइका से मिलने के लिए इंकार किया है।

तो वही अरबाज की फैमिली में सलमान खान ने अपनी एक्स भाभी के इस रिश्ते के कारण कपूर फैमिली को किनारें किया है।खैर इन दोनों को साथ में देख तो साफ जाहिर होता है कि दोनों को किसी की पहवाह नही है कि इनके बारे में दुनिया या इनके घरवाले क्या सोचते है।

हाल ही में दोनो को संदीप खोसला के घर पार्टी में जाते हुए स्पॉट किया गया बता दें इस पार्टी में अर्जुन कपूर की सभी बहनों ने भी शिरकत की थी।वही अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ पार्टी में जाने का प्लान बनाया था कार में दोनो को स्पॉट किया गया जहां अर्जुन मलाइका के साथ बेफिक्र दिख रहे थे तो वही मलाइका मीडिया को देख अपना चेहरा छिपाने लगी थी।

वर्क फ्रंट की बात करे तो फिलहाल मलाइका एमटीवी के रियलिटी शो इंडियाज नेक्सट टॉप मॉडल का सीजन 3 होस्ट कर रही है वही अर्जुन कपूर इस समय अपनी आगामी फिल्म नमस्ते इंग्लैड के प्रमोशन को लेकर बिजी है फिल्म दशहरा पर 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है जिसमें अर्जुन के साथ परिणिती चोपड़ा है।