अर्जुन कपूर के साथ एक बार फिर दिखा मलाइका का ये ग्लैमरस अंदाज़

शुक्रवार रात मलाइका अरोड़ा अपने गर्ल गैंग के कुछ सदस्यों के साथ मुंबई के एक रेस्तरां में स्पॉट की गयीं। इस दौरान मलाइका बेहद ग्लैमरस अंदाज़ में नज़र आईं।

आप देख सकते हैं मलाइका अरोड़ा इस आउटफिट में कितनी खूबसूरत लग रही हैं। इस मौके पर करिश्मा कपूर कुछ इस अंदाज़ में दिखीं।

मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी अपने पति के साथ इस मौके पर मौजूद रहीं।

जैसा कि आप जानते में बॉलीवुड में एक गर्ल गैंग हैं जिसमें मलाइका, अमृता अरोड़ा, करिश्मा -करीना आदि जैसे नाम शामिल हैं। इन सबकी आपस में ज़बरदस्त बॉन्डिंग है। शुक्रवार को मलाइका के साथ अमृता और करिश्मा कपूर की तिकड़ी की एक साथ ये एक प्यारी सी तस्वीर।

अर्जुन कपूर भी इस दौरान कैमरे में कैद हुए। इन दिनों अर्जुन और मलाइका की नजदीकियां चर्चा में है। ख़बर है कि सलमान इन दोनों के रिश्ते को लेकर बेहद नाराज हैं। लेकिन, अर्जुन-मलाइका साथ होने का कोई मौका नहीं छोड़ते।