अभिनेत्री पल्लवी शारदा का करियर हो रहा था खत्म तभी हाथ लगा ये जैकपॉट

बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार है जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी सफलता हासिल करने के बाद हॉलीवुड का रूख किया है। जिसमें ​प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, इरफान खान जैसे कई नाम शामिल हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल होने वाला हैं।

जी हां वो कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री पल्लवी शारदा हैं। पल्लवी शारदा को आप रणबीर कपूर के साथ फिल्म बेशर्म में देख चुके हैं। पल्लवी शारदा ने इसी फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी, हालांकि उनको कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई थी।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और पल्लवी का करियर लगभग खत्म सा हो गया। बेशर्म के बाद पल्लवी शारदा ने आयुष्मान खुराना की फिल्म हवाईजादा में काम किया, इससे उनको एक बार फिर से नाकामयाबी का सामना करना पड़ा फिल्म बॉक्स आफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई।

इस फिल्म के बाद ऐसा कहा जाने लगा कि पल्लवी शारदा का करियर खत्म हो गया है। हालांकि ऐसा नहीं हैं पल्लवी शारदा एक बार फिर से वापसी करने जा रही है लेकिन इस बार उनके हाथ एक जैकपॉट लगा है। पल्लवी शारदा अमेरिकन टीवी सीरीज ट्रायंगल में मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी।

आई खबरों के अनुसार उनके किरदार का नाम एलेक्स होगा। उनके इस शो को निर्देशन जाने-माने डायरेक्टर मैक्जी करने वाले हैं। सीरीज में एडविन हौज, अमित शाह और डियाना जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

उनके इस अमेरिकन टीवी शो की शूटिंग इन दिनों न्यूजीलैंड में चल रही है, जल्द ही पल्लवी शारदा का पहला लुक भी सामने आ जाएगा। पल्लवी शारदा को अदाकारी के साथ-साथ डांस का भी शौक है। उनके इंस्टाग्राम पर ऐसी कई सारी तस्वीरें और वीडियोज हैं जिनमें वो डांस करती नजर आती हैं।