अब रणवीर संग रोमांस करेंगी करिश्मा तन्ना

 टीवी की नागिन करिश्मा तन्ना इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं। जी हां, करिश्मा तन्ना हर तरफ तारीफें बटोर रही हैं। इन दिनों करिश्मा स्टार प्लस के हॉरर शो कयामत की रात में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो हाल ही में रणबीर कपूर के साथ फिल्म संजू में नजर आई थी। बीते दिनों से ही ये खबर आ रही है कि करिश्मा तन्ना रणबीर कपूर के बाद अब रणवीर सिंह से रोमांस करेंगी। रणवीर सिह के साथ करिश्मा तन्ना ने हाल ही में एक ऐड शूट किया था। इस ऐड शूट में करिश्मा और रणवीर साथ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस ऐड शूट की तस्वीरें भी सामने आई थी।

Image result for अब रणवीर संग रोमांस करेंगी करिश्मा

इसके अलावा रणवीर ने भी एक रोबोटिक लुक वाली पिक्चर शेयर की थी। इसमें रणवीर रोबोट बने नजर आ रहे थे। खैर अब आपको बता दें कि जल्द ही ये एक नूडल ब्रांड में नजर आने वाले है। इस नूडल ब्रांड के ऐड में रणवीर के साथ पहले तमन्ना भाटिया नजर आई थी।

लेकिन अब करिश्मा ने तमन्ना को रिप्लेस कर दिया है और इस ऐड में खुद फिट हो गई हैं। इसीलिए तो वो अब तमन्ना की जगह इस ऐड में रणवीर के साथ नजर आएंगी। इस ऐड को अली अब्बास जफर डायरेक्ट करने वाले हैं।

करिश्मा इन दिनों सातवें आसमान पर है। पहले तो वो संजू में छा गई। अब वो रणवीर के साथ रोमांस कर रही हैं। करिश्मा तन्ना बीते दिनों ही एकता कपूर के साथ नागिन 3 में भी नजर आई थी।