अब-तक कुल 2.98 लाख मी0टन की खरीद की गयी तथा 55718 किसानों को किया गया लाभान्वित

अब-तक कुल 2.98 लाख मी0टन की खरीद की गयी तथा 55718 किसानों को लाभान्वित किया गया

कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए क्रय केन्द्रों पर पर्याप्त साबुन, पानी, सेनेटाइजर, थर्मामीटर व ऑक्सीमीटर की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी
लखनऊ, दिनांकः 17 अप्रैल, 2021
रबी विपणन वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत प्रदेश में खाद्य एवं रसद विभाग एवं पी0सी0एफ0, यू0पी0एस0एस0, पी0सी0यू0, एस0एफ0सी0, मण्डी परिषद व भा0खा0नि0 के 6000 केन्द्र स्थापित कर गेहूॅ की खरीद की जा रही है। इस वर्ष सरकार द्वारा गेहॅू का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 1975 प्रति कु0 निर्धारित किया गया है।
यह जानकारी प्रदेश के खाद्य आयुक्त श्री मनीष चैहान ने देते हुए बताया कि 01 अप्रैल, 2021 से प्रदेश के सभी जनपदों में खरीद प्रारम्भ है, अब-तक कुल 2.98 लाख मी0टन की खरीद की गयी है तथा 55718 किसानों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि गतवर्ष इसी तिथि को 18680.50 मी0टन खरीद हुयी थी। वर्तमान समय में भी क्रय केन्द्र संचालित हैं तथा किसानों से सुचारू रूप से गेहूॅ की खरीद जारी है। खाद्य विभाग 85235.19 मी0टन, पी0सी0एफ0 120125.33 मी0टन, यू0पी0एस0एस0 27092.85 मी0टन, पी0सी0यू0 36157.85 मी0टन, एस0एफ0सी0 8768.05 मी0टन, मण्डी परिषद 8437.20 मी0टन एवं भा0खा0नि0 के द्वारा 12234.30 मी0टन खरीद की गयी है। प्रदेश में प्रमुख 6 जनपद शाहजहॉपुर 40842.518 मी0टन, पीलीभीत 34241.525 मी0टन, अलीगढ़ 17623.377 मी0टन, सीतापुर 12169.37 मी0टन, बुलंदशहर 13596.20 मी0टन व लखीमपुर-खीरी में 9830.108 मीटन की खरीद की गयी है।
श्री चैहान ने बताया कि प्रत्येक क्रय केन्द्र पर जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी की तैनाती कर खरीद की निगरानी की जा रही है। पंजीकरण व सत्यापन सम्बन्धी कठिनाईयो को दूर करने हेतु जनपदों के तहसील मुख्यालय व मण्डी यार्ड में (किसान हेल्प डेस्क) की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं।
खाद्य आयुक्त ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की गयी है। किसान पंजीकरण के समय या बाद में भी अपने गॉव के नजदीक सम्बद्ध क्रय केन्द्र हेतु टोकन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब-तक कुल 103420 किसानों द्वारा ऑनलाइन टोकन प्राप्त किये गये हैं। यदि कोई किसान क्रय केन्द्र पर बिना टोकन के गेहूॅ लाता है तो उसकी भी खरीद की जा रही है।
खाद्य आयुक्त ने बताया कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए क्रय केन्द्रों पर पर्याप्त सुविधाए-साबुन, पानी, सेनेटाइजर, थर्मामीटर व ऑक्सीमीटर की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है तथा कोविड प्रोटोकाल के अन्तर्गत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त क्रय केन्द्रों पर किसानों के बैठने हेतु छाया और पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था की गयी है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कोरोना से बचाव हेतु जनपद प्रयागराज को रू0 01 करोड़ व कौशांबी को रु0 50लाख की धनराशि अपनी विधायक निधि से प्रदान की

लखनऊ, दिनांकः 17 अप्रैल, 2021

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कोविड-19 महामारी के बचाव से संबंधित  आर०टी०पी०सी०आर० जांच हेतु अस्थाई केंद्र बनाने, ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने, होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को दवाई और ऑक्सीजन उपलब्ध कराने आदि की व्यवस्था हेतु अपनी विधायक निधि से जनपद प्रयागराज के लिए रु0 एक करोड़ की धनराशि व जनपद कौशांबी के लिए रु0 50 लाख की धनराशि अवमुक्त करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज को दिए हैं।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप समस्त आवश्यक कार्यवाही व व्यवस्था ससमय सुनिश्चित की जाए।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने दै0 हिन्दुस्तान टाइम्स, लखनऊ के सहायक सम्पादक श्री मनीष चन्द्र पाण्डेय के पूज्य पिता जी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
लखनऊ, दिनांक 17 अप्रैल, 2021
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  श्री  केशव प्रसाद  मौर्य ने  हिन्दुस्तान टाइम्स,(अंग्रेजी दैनिक) लखनऊ के सहायक सम्पादक श्री मनीष चन्द्र पाण्डेय के पूज्य पिता श्री हरिश्चन्द्र पाण्डेय के निधन पर गहरा शोक  प्रकट किया है।
श्री मौर्य ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त  करते हुये दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने वरिष्ठ पत्रकार श्री राजीव श्रीवास्तव की माता जी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
लखनऊ, दिनांक 17 अप्रैल, 2021
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने सीनियर जर्नलिस्ट श्री राजीव श्रीवास्तव की माता श्रीमती मनोरमा देवी के निधन पर गहरा शोक  प्रकट किया है।
श्री मौर्य ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना  करते हुये ईश्वर से प्रार्थना की है कि प्रभु ,दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मर्म ने वरिष्ठ पत्रकार श्री हिमांशु जोशी
के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
लखनऊ, दिनांक 17 अप्रैल, 2021
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने वरिष्ठ पत्रकार श्री हिमांशु जोशी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
श्री मौर्य ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

स्टाम्प एवं निबंधन मंत्री श्री रवीन्द्र जायसवाल ने महानिरीक्षक निबंधन कैप्टन सुप्रशांत दुबे के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
लखनऊ, दिनांकः 17 अप्रैल, 2021
उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल ने एआईजी शिविर कार्यालय महानिरीक्षक निबन्धन लखनऊ कैप्टन सुप्रशांत दुबे जी के निधन  पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने शोक संतप्त परिवारीजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि प्रभु पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य ने अस्पताल को उपलब्ध कराई कोरोना की आर.टी.पी.सी.आर. जांच मशीन
लखनऊ, दिनांकः 17 अप्रैल, 2021
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य उत्तर प्रदेश सरकार, डॉ.नीलकंठ तिवारी द्वारा अपनी विधायक निधि से विधानसभा क्षेत्र, वाराणसी शहर दक्षिणी स्थित कबीर चैरा अस्पताल के लिए कोरोना की आर.टी. पी.सी.आर. जांच हेतु मशीन उपलब्ध कराई गई है। राज्यमंत्री द्वारा पिछले वर्ष भी सर सुंदर अस्पताल बीएचयू के लिए अपनी विधायक निधि से दो मशीनें उपलब्ध कराई गई थी जिससे हजारों की संख्या में कोरोना मरीजों की जांच की गई थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मशीन उपलब्ध होने से कोरोना जांच में सहायता मिलेगी।