हुआ खुलासा आखिर क्यों हुआ शहर में सपना चौधरी का कार्यक्रम निरस्त

जिला प्रशासन ने आरोही संस्था को 15 अक्टूबर को आगरा कॉलेज मैदान पर सपना चौधरी का कार्यक्रम कराने की अनुमति दी थी। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह था।

Related image

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के बाद सपना चौधरी का डांस शो होना था। हरियाणवी गानों पर डांस से धूम मचाने वाली सपना चौधरी को देखने के लिए लोगों ने एडवांस में ही टिकट खरीद लिए थे। ऐन वक्त पर सुरक्षा कारणों की वजह से सपना चौधरी का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया।

शहर में सपना चौधरी का कार्यक्रम निरस्त होने के पीछे उनका कांग्रेस कनेक्शन होने की भी चर्चा है। चर्चा है कि अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सपना चौधरी को अपना उम्मीदवार बना सकती है। इसलिए भाजपा सरकार में उनके कार्यक्रम रोके जा रहे हैं। हालांकि लोग खुलकर यह नहीं बोल रहे हैं, लेकिन दबी जुबान से कह रहे हैं कि इसी के चलते उन्हें उत्तर प्रदेश में सपना को कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

ताजनगरी में हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का डांस शो रद्द होने के बाद तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आयोजकों ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिला प्रशासन ने राजनीतिक दबाव के चलते ऐन वक्त पर सपना चौधरी का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। इसके खिलाफ वो कोर्ट जाएंगे। वहीं कार्यक्रम रद्द होने के पीछे आगामी लोकसभा चुनाव का कनेक्शन भी सामने आ रहा है।

आरोही संस्था के निदेशक अमित तिवारी का कहना है कि जिला प्रशासन ने राजनीतिक दबाव में सपना चौधरी का कार्यक्रम निरस्त किया है। इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कार्यक्रम वाले दिन एडीएम सिटी और डीएम से मुलाकात भी की, लेकिन कार्यक्रम निरस्त करने के बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया गया। वो जिला प्रशासन के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे। विश्व सेवा चैरिटबेल फाउंडेशन की डॉ सुहानी गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का कार्यक्रम था, लेकिन अश्लीलता का आरोप लगाकार कार्यक्रम नहीं करने दिया।