साल 2019 की मकर संक्रांति है लाभप्रद जानिये क्यों, इस पर्व पर न करें ये काम होंगे धनवान

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन महिलाओं को अपने बाल नहीं धोना चाहिए। इस दिन किसी भी तरह के नशा से दूरी बनाने कर रखना चाहिए। हो सके तो एल्कोहाल क्या स्मोकिंग करने से भी बचें।

मकर संक्रांति साल का पहला पर्व है। भारत में ये पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन दान के साथ-साथ पूजा पाठ करना का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन दान देने से कई गुना अधिक फल मिलता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन कुछ ऐसा काम न करें जो अशुभ मन जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि अगर आपने यह वर्जित काम किए तो आपको इसका अशुभ मिलता है। जानें इन कामों के बारें में।

इस दिन गलती से भी लहसुन, प्याज और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अपनी वाणी को भी पवित्र रखें। पूरा दिन किसी को अपशब्द न कहें और न ही गुस्सा करें। सभी के साथ मधुरता से पेश आएं।

अगर सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन संध्या काल यानी सूरज ढलने के बाद अन्न का सेवन न करें। साधु, संत, भिखारी हो उसे खाली हाथ न जानें। अपने अनुसार कुछ न कुछ जरुर दान दें। इससे आपको शुभ पल मिलेगा।