लेगो ब्लॉक्स से तैयार की गई दुनिया की सबसे महंगी कार

हम अक्सर बच्चों को लेगो ब्लॉक्स से खेलते देखते है। पर क्या कभी आपने सोचा है कि इस लेगो ब्लॉक्स से दुनिया की सबसे महंगी कार को भी तैयार किया जा सकता है। शायद नही सोचा होगा पर ऐसा चीन ने कर दिखाया है। जी हां चीन ने दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार बुगाटी काइरॉन सुपरकार का एक मॉडल तैयार कर दिखाया है।

Related image

आपको बता दें कि हाल ही में इस शानदार कार को चीन के शेनयांग शहर के एक मॉल में डिस्प्ले किया है। जानकारी के अनुसार इसे तैयार करने वाली कंपनी ने करीब 230,000 लेगो ब्लॉक्स से इस मॉडल को तैयार किया है। आपको बता दें कि यह मॉडल जब मॉल में डिस्प्ले किया गया तो यह सभी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।

Related image

आपको बता दें कि इस बुगाटी काइरॉन का कुल वजन करीब 523 किलोग्राम बताया जा रहा है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नही है जब किसी कार को लेगो ब्लॉक्स से तैयार किया गया है। इससे पहले करीब 4 हफ्ते यानी 31 अगस्त 2018 को भी दुनिया के सामने एक लेगो ब्लॉक्स से तैयार की गई बुगाटी काइरॉन सुपरकार को पेश किया गया था।

जानकारी के अनुसार इस शानदार लेगो ब्लॉक्स से तैयार की गई इस सुपरकार को ड्राइव भी किया जा सकता है। यह कार मैक्सीमम 12 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। हालांकी ऐसी कारें केवल कुछ ही यूनिट्स तैयार की जाती है इसलिए इसे खरीदना सभी के लिए संभव नही होता है। आपको बता दें कि डुकाटी अपनी शानदार कारों के लिए पूरी दुनिया में पॉपुलर है।