दुनिया के सबसे महंगे और सबसे सस्ते शहरों की सूची आ गई है। ये सूची इकाेनाॅमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईईयू) के सालाना सर्वे द्वारा जारी की गई है। इस सर्वे में पहली बार तीन शहर एक साथ टॉप पर आए हैं। सूची के मुताबिक महंगाई के मामले में पेरिस दूसरे स्थान पर है। वहीं अगर सस्ते शहरों की बात करें तो इसमें बंगलूरू, चेन्नई और दिल्ली हैं। ये शहर टॉप 10 में शामिल हैं। इसके अलावा दुनिया का सबसे सस्ता शहर वेनेजुएला का कराकास है।
बंगलूरू के सस्ते शहर होने का उदाहरण है कि यहां एक महिला के बालों की कटिंग का खर्च सिर्फ 14 डॉलर यानी 1010 रुपये है। जबकि यही ये खर्च पेरिस में 119.04 डॉलर यानी 8,238 रुपये है।
ईईयू ने दुनिया के 133 शहरों के दामों का तुलनात्मक अध्ययन कर रैंकिंग जारी की है। रिसर्चर्स ने 133 शहरों के 150 से ज्यादा सामान के दामों की तुलना की है। इन सामानों में गाड़ी, खाना, किराया, यातायात और कपड़े आदि शामिल हैं।
इसके साथ ही सूची तैयार करते समय ये भी पता किया जाता है कि न्यूयॉर्क शहर के मुकाबले उस शहर में दाम कितने कम-ज्यादा हुए हैं। अर्जेंटीना, ब्राजील, तुर्की और वेनेजुएला जैसे देशों में खर्च में करंसी में होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण काफी कमी आई है।
दुनिया के दस सबसे महंगे शहर-
- सिंगापुर (1)
- पेरिस, फ्रांस (1)
- हांगकांग, चीन (1)
- ज्यूरिच, स्विट्जरलैंड (4)
- जेनेवा, स्विटजरलैंड (5)
- ओसाका, जापान (5)
- सियोल, दक्षिण कोरिया (7)
- कोपेनहेगन, डेनमार्क (7)
- न्यूयॉर्क, अमेरिका (7)
- तल अवीव, इजरायल (10)
- लॉस एंजेलिस, अमेरिका (10)