दिल्ली में एक बार फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है। दरअसल कुछ दिन पर गिरे ओलों के कारण ठंड अचानक बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो एक बार फिर मौसम तेज करवट ले सकता है। विभाग के अनुसार ये बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आ रहा है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बाकी आसपास के राज्यों में भी देखने को मिल सकता है। मंगलवार की सुबह दिल्ली एनसीआर में हल्के बादल और कोहरा देखने को मिला। हालांकि दिन में बादल छंटने और धूप निकलने की संभावना है। आज न्यूनतम तापमान 9 जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। घना कोहरा भी होने की संभावना है।
ठंड से बचने के लिए बेघर लोगों को रैन बसेरों का बड़ा सहारा है। बाहर के कामकाज के लिए दिल्ली आने वाले जिनके पास घर नहीं है वह रैन बसेरों में रह कर अपनी ठंड को काट रहे हैं। हालांकि दिल्ली के इस साल भी ठंड के चलते कई लोगों की जान भी गई है। हाल ही में दिल्ली में बारिश के बाद जिस तरह दिल्ली में ओले पड़े वह अजीब और चौंकाने वाला था। यह ओले इतना ज्यादा थे कि नजारा किसी पहाड़ी क्षेत्र जैसा था। लोग सड़कों पर निकलकर इस अजीब दृश्य को देखने लगे।
गौरतलब है कि इस ठंड और कोहरे के चलते रेल यातायात पर भी काफी असर पड़ा है। दिल्ली आने वाली कुल 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हवाई यातायात भी इसके चलते प्रभावित हुआ है। कई विमान देरी से चल रहे हैं जबकि कई कैंसिल भी हो गए हैं।