मुंबई के नालासोपारा जिले से अपराध जगत एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। पूलिस ने एक महिला को अपने पति की चाकू मार कर हत्या कर देने के आरोप मे अरेस्ट किया है। आरोप है कि महिला ने बुधवार को अपने घर पर ही चाकू मार कर अपने पति की हत्या कर दी है। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया है कि उसका पति तीसरा बच्चा नहीं चाहता था। इसलिए उसने गुस्से में आई और उसकी जान ले डाली है।
33 वर्षीय प्रणाली कदम और उसके पति के पहले से दो लडकिया हैं। प्रणाली ने बताया है कि वह तीसरे बचचे के रूप में लडका चाहती थी लेकिन उसका पति तीसरा बच्चा नहीं चाहता था चाहे वह लडकी हो या लडका। उसने बताया कि उसे पहले शक था कि उसके पति का उसके आंफिस में ही किसी दूसरी औरत के साथ अफेयर है। पुलिस के शक से पहले उसने बयान दिया था कि उसके पति ने अपने सर पर खुद से ही चाकू मार लिया था।
जब पुलिस को उस महिला पर शक हुआ तो उससे कडी पूछताछ की गई। जानकारी के अनुसार, प्रणाली ने बेडरूम में अपने 36 वर्षीय पति सुनील की चाकू मार कर हत्या कर दी थी। उसने अपने घर के किचन में रखें चाकू से सुनील के शरीर पर 11 बार बेरहमी से वार कर दिया था। यह वारदात बुधवार को सुबह साढे 5 बजे नालासोपारा सेक्टर ई में स्थित आवास था।