शहद का सेवन करने से आपको मिलेंगे ये 8 अद्भुत फायदे

शहद का इस्तेमाल वर्षों से सौंदर्य निखार और कई रोगों को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। आयुर्वेद में भी शहद को काफी फायदेमंद बताया गया है। आयुर्वेद के साथ ही कई बहुराष्ट्रीय कम्पनियां शहद का इस्तेमाल कई दवाइयां बनाने में भी करती हैं। शहद का आप कई चीजों में इस्तेमाल कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर शहद का सेवन यदि आप नहीं करते तो जरूर करें। यह ना सिर्फ वजन कम करती है, बल्कि शुगर लेवल भी कंट्रोल में रखती है। क्या आप जानते हैं शहद में छिपे ऐसे ही सेहतमंद गुणों के बारे (Health benefits of honey) में? यदि नहीं जानते, तो शहद के फायदों के बारे में जानें यहां।

1 शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से लाल रक्त कोशिकाओं (आरबीसी) की संख्या पर लाभदायक असर पड़ता है। इसका काम शरीर में विभिन्न अंगों तक खून में ऑक्सीजन पहुंचाना है।

2 गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीते हैं, तो हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। इससे एनीमिया की समस्या दूर होती है। खून की कमी है, तो इसका सेवन जरूर करें।

3 प्रतिदिन एक चम्मच शहद खाने से सर्कुलेटरी सिस्टम और खून की केमिस्ट्री में संतुलन बनाने में मदद मिलती है। इससे आप ऊर्जावान भी बने रहते हैं।

4 यह चीनी के मुकाबले अधिक स्वास्थ्यवर्धक है। इसमें मौजूद स्टार्ची फाइबर डेक्सट्रिन शरीर में रक्त शर्करा के स्तर (Blood sugar level) को संतुलित रखता है।

5 यह शरीर में फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट तत्वों की संख्या को बढ़ाता है। शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करता है और नुकसानदायक सूक्ष्मजीवों से लड़ता है।

6 यदि चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो प्रतिदिन दो बार 10 मिनट नींबू का रस और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर लगाने से लाभ होता है।

7 कब्ज, गैस, पेट फूलने आदि की समस्या है, तो शहद खाएं। इसमें प्रोबायोटिक भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं। प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहत बनाते हैं और एलर्जी कम करता है।

8 सर्दी-जुकाम से परेशान हैं, तो शहद खाएं। इसे नीम, काली मिर्च और हल्दी को मिलाकर एक साथ सेवन करें। लाभ होगा।