‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ मे अब नहीं नज़र आएंगी ये एक्ट्रेस , जानकर फैस के उड़े होश

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लम्बे समय से टीवी दुनिया का हिस्सा है, ये शो सालो से फैंस को एंटरटेन करता आ रहा है। इस शो की पॉपुलैरिटी साफ़ देखने को मिलती है। अब तक इस शो को दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया।

 

साथ ही शो में नज़र आने वाले कलाकारों को भी फैंस ने सिर आँखों पर बिठा कर रखा है। शो में दिखने वाली जोड़ी कार्तिक और नायरा उनकी फेवरेट जोड़ी है। अब इस जोड़ी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि बहुत जल्द मोहसिन खान और शिवांगी जोशी इस शो को अलविदा कहने वाले हैं और इसके लिए वो अपनी शूटिंग इस महीने के अंत तक पूरी कर लेंगे। खबर ये भी है कि इनकी जगह अब शो में दो नए चेहरे लाए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवांगी और मोहसिन अक्टूबर के पहले वीक में ये शो छोड़ने वाले हैं। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि मेकर्स ने इन दोनों की जगह नए चेहरों को कास्ट कर लिया है और अब ये शो एक नई कहानी के साथ आगे बढ़ने जा रहा है।

हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन मेकर्स ने ये तय कर लिया है कि अब अगले महीने शो में नए चेहरे नजर आएंगे। बता दें कि मोहसिन और शिवांगी ने साल 2016 में ये शो शुरू किया था।

इस शो ने दोनों को काफी फेम दिलाया। दोनी की जोडी और कमाल की केमिस्ट्री फैंस के दिलों को छू लेती थी। लेकिन अब 5 सालो बाद दोनों इस सफऱ को अलविदा कहने वाले हैं। साथ ही ये भी बता दें कि ये शो साल 2009 से टीवी पर आ रहा है और अब ये नई कहानी के साथ आगे बढ़ेगा।