ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस अशनूर कौर ने किया ये काम , जानकर फैस हुए हैरान

शो ये रिश्ता क्या कहलाता है और पटियाला बेब्स एक्ट्रेस अशनूर कौर ने 3 मई को अपना 18वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। अशनूर को उनके बर्थडे पर खूब सारी बधाइयां मिली और साथ ही कई गिफ्ट्स भी। हालांकि अशनूर ने बर्थडे पर खुद को एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। उन्होंने इसकी फोटो और वीडियोज इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं।

फैंस उनके इस गिफ्ट के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं और साथ ही उन्हें बहुत सारी बधाई दे रहे हैं। दरअसल, 18 साल की उम्र में अशनूर ने खुद के लिए एक लग्ज्री गाड़ी ली है। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि के लिए सभी को अशनूर पर गर्व है।

अशनूर ने गाड़ी की फोटोज शेयर कर लिखा, ‘अपनी बकट लिस्ट में से एक चीज मैंने टिक कर ली है 18वें बर्थडे पर। मेरी खुद की कमाई से खरीदी हुई गाड़ी। यूनिवर्स और मम्मी-पापा को थैंक्यू।’

अशनूर की इस पोस्ट पर रोहन मेहरा से लेकर रस्मि देसाई तक सभी सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि जो गाड़ी अशनूर ने खरीदी है वो बीएमडब्लू गाड़ी है जिसकी 45 लाख कीमत है। अशनूर की इन फोटोज में आपको उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आएगी। इसके साथ ही उनके पैरेंट्स के चेहरे पर गर्व की खुशी दिखेगी कि कैसे इतनी कम उम्र में उनकी बेटी ने ये कमाल किया है।

गाड़ी खरीदने के बाद शनूर ने अपने पैरेंट्स के साथ केक कट किया। इससे पहले अशनूर ने अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था जिसकी फोटो उन्होंने शेयर की थी। पार्टी में रोहन मेहरा, जन्नत जुबैर, सुरभि समृद्धि समेत और भी कई टीवी सेलेब थे।