यामी गौतम का बड़ा खुलासा , कहा 19-20 साल का लड़का आकर मेरी…करने लगा…

फैंस की दीवानगी कई बार स्टार्स के लिए आफत का सबब बन जाती है। कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जब बॉलीवुड सितारों के फैंस ने अपनी हद पार कर दी। एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी हाल ही में ऐसा ही एक किस्सा शेयर किया।

एक इंटरव्यू में यामी गौतम ने बताया कि यह एक टीनेजर लड़का था जो उनके साथ तस्वीर खिंचवाने की जिद कर रहा था। यामी ने लड़के की यह विश पूरी भी कर दी।

लड़के ने यह वीडियो अपने ब्लॉग पर भी अपलोड कर दी। यामी गौतम ने बताया कि उनके लिए यह बहुत बुरा एक्सपीरियंस रहा था। एक्ट्रेस ने बताया कि लड़के के ब्लॉग पर लाखों व्यूज आ गए थे और उसके फॉलोअर्स उससे इस तरह के और वीडियोज अपलोड करने की डिमांड कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वह यह सब देखकर डर गई थीं।

लेकिन इसके बाद यह लड़का यामी गौतम की वीडियो बनाने लगा। एक्ट्रेस ने बताया, “मैं अपने होमटाउन में थी और खेतों में घूम रही थी। इसी दौरान एक 19-20 साल का लड़का आकर मेरी टीम से जिद करने लगा कि वह मेरे साथ तस्वीर खिंचवाना चाहता है।” यामी ने बताया कि फोटो के बहाने इस लड़के ने उनकी वीडियो भी रिकॉर्ड कर ली।