पंजाबी डायरेक्टर की बेटी है यामी गौतम

यामी गौतम बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। इस क्यूट और बबली लुकिंग एक्ट्रेस का जन्म 28 नवंबर 1988 को हिमाचल के बिलासपुर जिले में हुआ था। चंडीगढ़ में पलीं बड़ी हैं। इनके पिता मुकेश गौतम पंजाबी फिल्मों के डायरेक्टर हैं। यामी की एक छोटी बहन भी है सुरीली। सुरीली भी एक एक्ट्रेस हैं उनकी डेब्यू फिल्म पॉवर कट।

यामी गौतम पढ़ाई में अच्छी थीं। सपना था आईएएस ऑफीसर बनने का। पढ़ाई खत्म कर लॉ में ग्रेजुएशन की। 20 वर्ष की आयु में इन्हें लगा कि ये एक्टिंग में बढ़िया करेंगी। बस पढ़ाई के साथ एक्टिंग की और चल पड़ी मुंबई के सफर पर।

यामी गौतम ने पहली फिल्म 2012 में आयुष्मान खुराना के साथ विकी डॉनर थी। सनम रे के बाद पुल्कित सम्राट के साथ इनके अफेयर की खूब खबरें फैली थीं। वैसे अब पुल्कित कृति खड़बंदा के साथ रिलेशन में हैं। यामी के फेवरेट एक्टर शाहरुख, आमिर और ऋतिक हैं। ऋतिक के साथ इन्होंने काबिल फिल्म की थी। अभी बाला जैसी हिट फिल्म भी कर चुकी हैं।

यामी की पहचान फेयर एंड लवली से हुई थी। पहले ये प्रोडक्ट जितना पसंद किया जाता था आज उतना ही क्रिटिसाइज। यामी अपनी लुक्स के साथ – साथ रोल्स के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। तभी तो काबिल, उड़ी जैसी सफल फिल्में कर पाई।

यामी जितनी बढ़िया एक्ट्रेस हैं उतनी ही अच्छी इंसान भी शायद यही वजह है कि आज ट्विटर पर उनका जन्मदिन ट्रेंड कर रहा है। वो सबको खुद रिप्लाई कर रही हैं।