मर्दो की तुलना में महिलाएं ज्यादा करती है…महसूस करती है संतुष्टी

नतीजों में सामने आया कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में रिवेंज चीटिंग ज्यादा करती हैं। सर्वे में 37 फीसदी महिलाओं ने माना कि उन्होंने अफेयर अपने पुराने प्यार को वापस पाने के लिए चलाया जबकि पुरुषों में यह प्रतिशत 34 ही रहा।

 

 

पार्टनर की सच्चाई सामने आने के बाद भी केवल 25 फीसदी लोग ही ब्रेकअप या अलग होने का फैसला ले पाते हैं। रिलेशनशिप एक्सपर्ट की मानें तो कई कपल्स इसलिए चाहकर भी अलग नहीं हो पाते हैं, क्‍योंकि ब्रेकअप या अलग होने के लिए लीगल प्रोसेस या हर्जाने से बचने के लिए वो अलग होने जैसा कदम नहीं उठा पाते हैं।

यह सर्वे एक ब्रिटिश वेबसाइट ने करवाई थी, जिसमें 1000 लोगों को शामिल किया गया था। सर्वे के मुताबिक, 10 में से 4 लोगों ने पकड़े जाने के बाद भी अपने लवर से मिलना जारी रखा, जबकि उन्होंने पार्टनर के सामने अफेयर समाप्त करने का वादा किया था।

पिछले साल महिलाओं के रिवेंज चीटिंग के अधिक मामले सामने आए हैं। रिलेशनशिप एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाएं एक खराब रिश्ते में फंसी होती हैं लेकिन अधिकतर कई आर्थिक वजहों से अलग होने का फैसला नहीं ले पाती हैं.

धोखा देने के बारे में ना सोचने के बावजूद वे ऐसा करके संतुष्ट महसूस करती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि पहले उनके पार्टनर ने उन्हें धोखा दिया था।

प्यार में धोखा मिलने के बाद और अकेलेपन की वजह से महिलाओं में रिवेंज अफेयर यानी रिलेशनशिप में धोखा खाने के बाद गैर साथी से अफेयर करने की संख्या बढ़ती जा रही है।

हाल ही में एक वेबसाइट के जरिए कराए गए सर्वे के अनुसार, महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अधिक रिवेंज अफेयर करती हैं। बदला लेने की भावना और अकेलेपन से उबरने की वजह से लोग ज्यादा अफेयर कर रहे हैं। यह बात एक नए सर्वे में सामने आई है।

सर्वे के अनुसार, धोखा देने वाले लोगों में से एक-तिहाई लोग अपने पुराने पार्टनर को वापस पाने के लिए अफेयर चलाते हैं और इनमें से 81 फीसदी लोग ऐसा करने में संतुष्ट महसूस करते हैं।