CRPF की महिला सिपाही के पास आया पाकिस्तान से फोन, कहा देंगे मुंहमांगी कीमत

महिला सिपाही ने बिना देर किए इस बात की जानाकारी अधिकारियों को दी। जिसके बाद विकासपुरी थाने में केस दर्ज किया गया। पाकिस्तान से इस प्रकार का कॉल आना गंभीर मसला है।

 

हालांकि कॉलर सच बोल रहा था या झूठ ये जांच का विषय है। राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मामले को स्पेशल सेल को सौंप दिया गया है।

अब मामले की जांच की जा रही है। जिस नंबर से कॉल आया था उसके बारे में जानाकारी जुटाई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि क्या सच में किसी ने फोर्स कैंप का भेद जानने के लिए पाकिस्तान से कॉल किया था। कॉलर के पास महिला का नंबर आया कैसे?

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानाकारी के अनुसार 19 मई को विकासपुरी में तैनात महिला सिपाही को कॉल आया। कॉलर ने कहा कि वो करांची से बोल रहा है। उसने कहा कि वो महिला सिपाही को अच्छे से जानता है.

वो बागपत की रहने वाली है। इसके बाद कॉलर ने उससे उसके फोर्स कैंप की जानकारी मांगी। साथ ही ये भी कहा कि इसके एवज में वो उसे मुंहमांगी रकम देगा। इतना सुनकर महिला सिपाही ने फोन काट दिया और मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। महिला सिपाही का नंबर बागपत का है।

दिल्ली के विकासपुरी (Vikaspuri) में तैनात सीआरपीएफ (CRPF) की महिला सिपाही को पाकिस्तान (Pakistan) से एक व्हॉटस्प कॉल आया है।

कॉल करने वाले ने बताया कि वो पाकिस्तान के करांची से बोल रहा है। इसके साथ ही उनसने महिला सिपाही से फोर्स कैंप की जानाकारी भी हासिल करने की कोशिश की। कॉलर ने महिला सिपाही को कहा कि यदि वो फोर्स कैंप की जानकारी उसे दे देती है तो, वो उसे इसकी मुंहमांगी कीमत देगा।