महिला डॉक्टर को मिली गंदी तस्वीर वायरल करने की धमकी , फिर पति ने किया ऐसा…

छत्तीसगढ़ में महिला डॉक्टर गंदी तस्वीर वायरल करने की धमकी दी गई है। मामला बिलासपुर का है। बताया जा रहा है कि महिला की न्यूड तस्वीर वायरल करने की धमकी देने वाला शख्स भी डॉक्टर ही है। इस मामले में महिला डॉक्टर के पति ने थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर का नाम अशोक दांते हैं। मीडिया रिपोरट्स के मुताबिक साल 2017 से 2020 तक महिला चिकित्सक मेडिकल की पढ़ाई के दौरान मध्य प्रदेश के चित्रकूट में थीं। इसी दौरान 21 मार्च को कूरियर के जरिए एक खत भेजकर फोटो वायरल करने की धमकी दी गई थी। महिला चिकित्सक की न्यूड तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर उनसे 50 लाख रुपये मांगे गए थे।

दरअसल अशोक दांते पर आरोप है कि उन्होंने महिला चिकित्सक की तस्वीर को एडिट किया था। जिसके बाद उन्होंने कूरयिर भेज कर उन्हें धमकाया था। अपनी ऐसी तस्वीर देख महिला डॉक्टर हैरान रह गई थीं। इस खत में यह भी कहा गया था कि अगर उन्होंने लाखों रुपये नहीं दिये तब वो 30 मार्च को उनकी सास को यह तस्वीर भेज देगा।

इस मामले में महिला डॉक्टर के पति ने सिविल लाइन थाने में एफआईर दर्ज कराया। महिला डॉक्टर के पति अस्पताल के संचालक भी है। बहरहाल इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।