इन ब्यूटी टिप्स की मदद से आप भी निखार सकते है अपनी आंखों की खूबसूरती

आंखें कभी झील हो जाती हैं, कभी सागर। कभी मयख़ाना तो कभी जीने का बहाना। कुल मिलाकर आंखें खूबसूरती का पैमाना होती हैं और मेकअप से इसकी खूबसूरती को और बढ़ाया जा सकता है क्योंकि पुरे चेहरे की खूबसूरती ही आंखो पर निर्भर करती है। कई बार हम अपनी आंखो के मेकअप से संतुष्ट नहीं हो पातीं और मेकअप करते हुए परेशानी आती है। आपकी इन छोटी- छोटी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आपके लिए कुछ खास ब्यूटी टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपने आंखों की खूबसूरती को निखार सकते है…

लाइनर: यह देखने में जितना सरल लगता है, उतना ही ग्लैमरस लुक भी देता है।। हैवी लाइनर लगाने से आपकी आंखें और भी अधिक छोटी नजर आएंगी। वहीं आप साथ में हैवी मस्कारा अप्लाई करें। हैवी मस्कारा आंखों को ओपनअप करता है, जिससे आंखें बड़ी व खूबसूरत लगती हैं। वहीं अगर आप चाहें तो आंखों में लाइनर लगाकर उसे एक स्मज लुक दे सकती हैं। साथ ही आप नीचे व्हाइट काजल पेंसिल का इस्तेमाल करें। इस तरह से भी आंखें बेहद अटैक्टिव व बड़ी नजर आती हैं।

लाइट कलर्स: अगर आपकी आंखें छोटी हैं और आप आईमेकअप कर रही हैं तो कोशिश करें कि आईशैडो आप लाइट कलर का ही चुनें। न्यूटल व लाइट कलर आपकी आंखों को बड़ा दिखाते हैं। वहीं डार्क शेड से आपकी आंखें और भी दबी हुई नजर आती हैं। अगर आप आंखों को सच में बड़ा दिखाना चाहती हैं तो अपर वाटर लाइन पर भी ब्लैक लाइनर का इस्तेमाल करें। इससे आपकी लैशेज घनी व आंखें बड़ी नजर आती है। हालांकि यह स्टेप थोड़ा टिकी हैं, इसलिए अगर आपको इसमें परेशानी हो रही हो तो आप इसे छोड़ भी सकती हैं।

काजल: कुछ महिलाओं को काजल लगाना बेहद पसंद होता है। लेकिन अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो आपको काजल भी अलग तरीके से लगाना चाहिए। छोटी आंखों वाली महिलाओं को काजल हमेशा आंखों के एंड पर ही लगाना चाहिए। अगर आप पूरी आंखों पर काजल लगाएंगी तो इससे आपकी आंखें छोटी नजर आएंगी। अंदर की तरफ आप व्हाइट कलर की पेंसिल लगाएं या फिर हल्का सा व्हाइट आईशैडो से उसे आउटलाइन करें।