अर्जुन कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा करना चाहती है ये , खुलकर कही बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक्टर अर्जुन कपूर का फोन नंबर डिलीट कर देना चाहती हैं क्योंकि वह उन्हें ट्रोल करते हैं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को अपनी वास्तविक बड़ी बहन बताया है।

परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और उन्होंने हाल ही में आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था जिसके दौरान उन्होंने फैंस के ढेरों सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अपने कलीग्स से लेकर अपनी कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा तक के बारे में बात की।

परिणीति चोपड़ा ने एक सवाल का जवाब देते हुए अर्जुन कपूर की टांग खींची। फैन ने जब परिणीति से अर्जुन कपूर के बारे में कुछ लाइन्स लिखने को कहा तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया- कुछ लाइनें भी बहुत ज्यादा हो जाएंगी। परिणीति ने अर्जुन के बारे में लिखा- तुम्हारी आवाज सुनने लायक ही नहीं है। अच्छा ये होगा कि तुम कम बोला करो। ये जवाब देते हुए परिणीति ने लिखा- नंबर ही डिलीट कर देती हूं।

एक फैन ने परिणीति चोपड़ा से पूछा कि उन्हें अपनी बहन के बारे में क्या चीज सबसे ज्यादा पसंद है? जवाब में परिणीति ने लिखा, ‘वो स्टार ऑफ द वर्ल्ड है। वो मेरे लिए सही मायने में बड़ी बहन है। मेरे सगे भाई बहनों में सबसे बड़ी मैं हूं तो इसलिए वो मेरी बड़ी बहन है।’ परिणीति से जब करण कुंद्रा के बारे में कुछ बोलने को कहा गया तो उन्होंने लिखा- भला करेगा जौहर, ढूंढेगा मेरा शौहर।