क्या एक बार फिर अलग हो जाएंगे चारू असोपा और राजीव सेन, एक्ट्रेस ने जियाना संग छोड़ा पति का घर

लोकप्रिय सेलिब्रिटी जोड़ी चारु असोपा और राजीव सेन मौजूदा समय में सुर्खियों में हैं। हालांकि, इसके पीछे का कारण उनके विशाल फैनबेस के लिए पूरी तरह से दिल दहला देने वाला है। पति-पत्नी इस समय जबरदस्त ब्रेकडाउन के दौर से गुजर रहे हैं।

राजीव सेन और चारु असोपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल एक नए स्तर पर चला गया है। चारु ने अपने हालिया इंटरव्यू में दावा किया था कि उनके पति ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो करने की खबरों से एक बार फिर से लोगों की उम्मीदें टूटने लगी। इसी बीच अब लेटेस्ट खबरों की मानें तो चारु राजीव का घर छोड़कर चली गई है।

राजीव के खिलाफ एक नया विवाद खड़ा कर दिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने चारु द्वारा मीडिया में लगाए गए गंभीर आरोपों पर अपने विचार साझा किए हैं। दोनों का यहीं कहना था कि दोनों अपनी बेटी की खातिर अपने इस रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं, लेकिन इसके बाद दोबारा से उनके बीच चीजें बिगड़ती हुई नजर आ रही है। इसी बीच अब खबर आ रही है कि चारू ने अपने पति राजीव के घर को अपने बेटी के साथ छोड़ दिया है।

गंभीर आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीव ने स्वीकार किया कि उनकी पत्नी ने मीडिया में जो कुछ भी कहा, वह पूरी तरह झूठ है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आरोप साबित करते हैं कि चारु किस तरह की इंसान हैं।चारू आसोपा ने राजीव सेन का घर छोड़ दिया है और वो नए घर में शिफ्ट हो गई है। चारू ने राजस्थान में अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई और उसके बाद वो अपनी बेटी जियाना के साथ मुंबई रवाना हो गईं।