कोरोना वायरस को लेकर WHO ने दी ये बड़ी चेतावनी, कहा 18 दिनों में…

स्वीडन में महामारी के आगाज के बाद से कुल 77,281 मरीज मिले हैं, लेकिन इतने मरीज रोज अमेरिका में मिल रहे हैं। अमेरिका में गुरुवार को 77,600 और शुक्रवार को 70,638 केस मिले हैं।

वहां कुल मरीजों की तादाद 36 लाख पार कर गई है। टेक्सास और कैलीफोर्निया में रोज दस-दस हजार मरीज मिलने से अस्पतालों में जगह नहीं रह गई है।

दुनिया में कोरोना के एक जुलाई को मामले एक करोड़ सात लाख के करीब थे, जो महज 18 दिनों में 37 लाख से ज्यादा बढ़कर एक करोड़ 42 लाख से ज्यादा हो गए हैं।

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, सात जुलाई के बाद से रोज औसतन 2.25 लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। 16 जुलाई को तो रिकॉर्ड ढाई लाख नए मरीज सामने आए।

दुनिया में रोज औसतन दो लाख 30 हजार से दो लाख 40 हजार के बीच केस सामने आ रहे हैं। इनमें पांच सर्वाधिक प्रभावित देश अमेरिका, ब्राजील, भारत, रूस और दक्षिण अफ्रीका में ही रोज पौने लाख के करीब मामले सामने आ रहे हैं।

अमेरिका और ब्राजील में तो रोज एक हजार से ज्यादा मौतें भी हो रही हैं। दक्षिण अफ्रीका पेरू को पीछे छोड़ पांचवां सबसे ज्यादा प्रभावित देश बनने की ओर है। पूरे अफ्रीकी महाद्वीप के आधे केस दक्षिण अफ्रीका में ही हैं।

विश्व में महज सौ घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड दस लाख नए मरीज मिलने के साथ कुल मामले एक करोड़ 40 लाख पार कर गए हैं। जबकि मौतों की तादाद छह लाख से ज्यादा हो गई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि तीन माह की जगह अब तीन-चार दिन में दस लाख केस सामने आ रहे हैं। चीन में जनवरी की शुरुआत के तीन माह बाद दस लाख केस हुए थे, लेकिन 13 जुलाई को एक करोड़ 30 लाख से एक करोड़ 40 लाख तक पहुंचने में चार दिन ही लगे।