फायर ब्रैंड नेता पंखुड़ी पाठक की शादी पर मचा बवाल, सपा के इस नेता संग चल रहा है आज भी…

कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट और तेज-तर्रार और तीखे वार करने वाली फायर ब्रैंड नेता पंखुड़ी पाठक और सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। सियासी गलियारों में यह रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ है।

वहीं अनिल यादव की पहली पत्नी ज्योति यादव के मीडिया के सामने आने और गंभीर आरोप लगाने के बाद फिर सियासत तेज हो गई है। तो इस मौके पर आइए हम आपको बताते हैं इनके बारे में.

पखुड़ी पाठक सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर उनके ट्वीटस इससे पहले भी कई बार चर्चा में आ चुके हैं। पंखुड़ी पहली बार चर्चा में तब आई थीं, जब 2016 में समाजवादी पार्टी ने पंखुड़ी को प्रवक्‍ता बनाया था। इसी साल अगस्‍त महीने में उन्‍हें प्रवक्‍ता पद से हटा दिया गया, जिसके बाद उन्‍होंने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया था।

कौन हैं पंखुड़ी पाठक

पंखुड़ी पाठक मूल रूप से दिल्‍ली की रहने वाली हैं और उन्‍होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली है। पंखुड़ी का कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है। उनके माता-पिता डॉक्‍टर हैं। साल 2010 में पंखुड़ी दिल्‍ली के हंसराज कॉलेज में जॉइंट सेक्रेट्री का चुनाव जीता था। इसके बाद से ही महज 18 साल की उम्र में पंखुड़ी राजनीति में उनकी एंट्री हुई थी।

दिल्ली के छात्रसंघ चुनाव में पंखुड़ी ने समाजवादी पार्टी को मजबूत किया था। 2013 में उन्हें लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। ट्विटर पर पंखुड़ी ने कई बारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे-सीधे निशाना साधा है। इनको ट्विटर पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और अलका लांबा से लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जैसे दिग्‍गज फॉलो करते हैं।

कैसा है इनका परिवार

परिवार में माता-पिता और छोटा भाई साल 2010 में हंसराज कॉलेज की जॉइंट सेक्रेटरी का चुनाव जीतने के बाद पंखुड़ी ने 2 से 3 साल तक पार्टी की तरफ से प्रत्याशि‍यों को छात्रसंघ का चुनाव भी लड़वाया। उनके पिता डॉ. जेसी पाठक और मां डॉ. आरती पाठक निजी प्रैक्टिस करते हैं। पंखुड़ी का एक छोटा भाई भी है, जिनका नाम चिराग पाठक है।