कंगना रनौत के एयरपोर्ट पहुंचने पर हुआ ये, लोगो ने किया…पाकिस्तान चली जाओ के…

मुंबई एयरपोर्ट पर कंगना के पहुंचने के बाद कड़ी सुरक्षा में उन्हें मुख्य द्वार के अलावा, अन्य किसी रास्ते से बाहर निकाला गया। इस दौरान, वाई प्लस सुरक्षा मिलने की वजह से कंगना के इर्द-गिर्द कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया गया था।

 

कंगना मुंबई के लिए उड़ान भरने के लिए अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से बुधवार सुबह चंडीगढ़ पहुंचीं थीं और महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाया था कि वह उनकी संपत्ति को तोड़ने का प्रयास कर रही है।

कंगना रनौत और शिवसेना के बीच तकरार तब ज्यादा बढ़ गया था, जब एक्ट्रेस ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कर दी थी।

इसके बाद, शिवसेना नेता संजय राउत समेत कई नेताओं ने उनके बयान पर निशाना साधा था। कंगना के मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के समय वहां विरोध में शिवसेना के कार्यकर्ता मौजूद थे।

शिवसैनिकों के हाथों में काले झंडे थे तो कई कार्यकर्ताओं ने कंगना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, दूसरी ओर एक्ट्रेस का समर्थन करने के लिए एयरपोर्ट पर करणी सेना मौजूद थी। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान दोनों कार्यकर्ताओं का आमना-सामना भी हुआ।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद अब उस स्थिति में पहुंच गया है, जहां महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना और एक्ट्रेस कंगना रनौत आमने-सामने हैं।

कंगना कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार दोपहर मुंबई पहुंचीं, जहां पर उनके समर्थन और विरोध में नारेबाजी हुई। कंगना के एयरपोर्ट पहुंचने पर लोगों ने ‘पाकिस्तान चली जाओ’ के नारे लगाए।