दिल्ली में अभी – अभी हुआ ये, भागते नजर आए लोग

इस्तेमाल किए गए ईंट-पत्थरों को शास्त्री पार्क स्थित प्लांट में तोड़ा किया जाएगा, जिनका इस्तेमाल इंटरलॉकिंग टाइल्स में किया जाएगा। इंटरलॉकिंग टाइल्स बनाने में रेत, पत्थर और सीमेंट आदि का प्रयोग किया जाता है।

 

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन के कर्मचारियों ने दंगा प्रभावित क्षेत्रों से जली हुईं 424 कार और 32 छोटे वाहन जब्त किए हैं। इन वाहनों को संबंधित क्षेत्र के थानों में जमा कराया गया है।

पूर्वी निगम ने सोमवार को दंगा प्रभावित इलाकों से ईंट, पत्थर, रोड़े और जले वाहन एकत्रित करने का अभियान शुरू किया था, जो गुरुवार को पूरा हो गया। इस अभियान में लगभग 200 ऑटो, 80 मिनी ट्रक और 500 कर्मचारियों को लगाया गया था।

दिल्ली के दंगा प्रभावित क्षेत्रों से सात लाख किलो ईंट, पत्थर और रोड़े एकत्रित किए गए हैं। निगम इनका इस्तेमाल इंटरलॉकिंग टाइल्स बनाने में करेगा।