रूस को पीछे छोड़ भारत ने किया ये काम, जानकर अमेरिका भी हुआ हैरान

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 10,23,836 नमूनों की जांच की गई। इनमें से करीब 37 फीसदी यानी 3.8 लाख नमूनों की जांच रैपिड एंटीजन तरीके से की गई। शुरुआत से अब तक के आंकड़ों को देखें तो कुल 3.45 करोड़ लोगों में से सिर्फ 28 फीसदी मामलों में जांच रैपिड एंटीजन पद्धति से की गई।

 

भारत ने जबरदस्त क्षमता बढ़ाई। अप्रैल में सिर्फ 10-12 लैब में ही टेस्टिंग सुविधा थी, आज 1,511 प्रयोगशालाओं में परीक्षण किए जा रहे हैं। इनमें 983 सरकारी क्षेत्र में तथा 528 निजी हैं। रोज नई प्रयोगशालाएं जोड़ी जा रही हैं। शुक्रवार को भी सात नई प्रयोगशालाओं को अनुमति दी गई है।

अप्रैल की शुरुआत में रोजाना करीब चार से पांच हजार परीक्षण किए जा रहे थे लेकिन आज करीब 250 गुना ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है। कोरोना पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने मात्र 14 दिन में रिकॉर्ड एक करोड़ टेस्ट कर डाले।

कोरोना संक्रमितों की जांच में भारत ने शनिवार को नया कीर्तिमान बनाया। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि पहली बार एक दिन में 10.23 लाख लोगों का परीक्षण किया गया।

अब तक करीब 3.45 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इसके साथ ही भारत सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है। अब सिर्फ चीन और अमेरिका ही भारत से आगे हैं।