कल्याण सिंह की सेहत में सुधार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहूचे अस्पताल…

Kalyan Singh को पहले राजधानी लखनऊ के आरएमएल संस्थान में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उन्हें पीजीआई में शिफ्ट कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी Kalyan Singh की सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं।

एक दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल जाकर कल्याण सिंह का हाल जाना था।

इस बीच, उनके निधन की खबर भी आई, जो झूठी निकली। Kalyan Singh दो सप्ताह से अस्वस्थ हैं और उनका पीजीआई लखनऊ में इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे कल्याम सिंह की सेहत को लेकर चिंतानजक खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, कल्याण सिंह की स्थिति बिगड़ती जा रही है।