दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलो को देख सरकार ने लिया ये बड़ा एक्शन, करने जा रही 4000 से अधिक लोगो पर…

बीते 24 घंटे में 21 लोगों की मौत हुई है। इस तरह दिल्ली में इस महामारी की चपेट में आकर अभी तक कुल 4687 लोगों की जान जा चुकी है। राजधानी में केस फैटालिटी रेट 2.33 प्रतिशत है।

 

मामले बढ़ने के साथ ही राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में दिल्ली के अलग-अलग 1329 इलाके कंटेनमेंट जोन में तब्दील हो चुके हैं।

शुक्रवार शाम को जारी हुई दिल्ली सरकार की हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, 4266 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या अब 2 लाख 09 हजार 748 हो गई है।

इसमें से 1 लाख 78 हजार 154 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल कोरोना के 29 हजार 907 सक्रिय मामले हैं। इसमें से 14 हजार 571 लोग होम आइसोलेशन में हैं जबकि बाकी के लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार चार हजार से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज हो रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सबसे पहले 9 सितंबर को चार हजार से अधिक लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

उस दिन 4039 मामले सामने आए थे। इसके बाद 10 सितंबर को एक दिन में सर्वाधिक 4308 संक्रमित मिले थे। शुक्रवार यानी 11 सितंबर को यह आकड़ा गुरुवार से थोड़ा कम है। आज राजधानी में 4266 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।