वीरेंद्र सहवाग ने इस खिलाड़ी को बताया CSK का फ्यूचर कैप्टन, नाम जानकर लोग हुए हैरान

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी के बाद अगला कप्तान ढूंढने के इराते से उतरी थी। सीजन के शुरू होने से कुछ ही दिन पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया जिसके बाद सीएसके ने रविंद्र जडेजा को यह जिम्मेदारी सौंपी। जडेजा की कप्तानी में टीम का फ्लॉप प्रदर्शन रहा जिस वजह से इस हरफनमौला ने बीच सीजन में ही यह जिम्मेदारी वापस धोनी को सौंप दी।

4 बार चेन्नई को खिताब जिता चुका यह कप्तान अब 40 साल का हो गया है, ऐसे में सीएसके एक युवा टेलेंट की तलाश में है जो लंबे समय तक टीम की कप्तानी कर सके। चेन्नई सुपर किंग्स के इस सवाल का जवाब भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दिया है।

क्रिकबज से बात करते हुए पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा “वह महाराष्ट्र की कप्तानी करता है। वह काफी शांत होकर खेलता है। अगर वह शतक लगाता है तो भी शांत रहता है और 0 पर आउट होने के बाद भी उसका रिएक्शन एक जैसा ही रहता है। यह उसके चेहरे से नहीं दिखता है अगर वह शतक बनाने से खुश है या डक पर आउट होने से दुखी है। उसके पास नियंत्रण है, वह शांत है। उसके पास एक अच्छा कप्तान बनने के लिए आवश्यक सभी गुण हैं। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कप्तानी कर रहा है इसलिए उसको मैच को चलाना आता है। किसको गेंद दी जानी है, बल्लेबाजी क्रम में क्या बदलाव करने की जरूरत है, वह सब जानता है।”