विराट कोहली ने तोड़ा धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड , देखते रह गए बाकी खिलाड़ी

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 29 में से 22 में जीत हासिल की है। इसमें से दो में हार और पांच मैच ड्रॉ रहे हैं। जबकि महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 30 मैचों में 21 में जीत हासिल की है। 30 में से तीन मैचों हार मिली जबकि छह मैच ड्रॉ रहे हैं।

विराट कोहली की कप्तानी में भारत को अहमदाबाद में घरेलू जमीन पर 22वीं जीत मिली है। जबकि घरेलू सरजमीं पर धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 21 मैचों में जीत हासिल की है।

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मिली जीत के साथ ही कप्तान विराट कोहली के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस जीत के साथ ही विराट कोहली घरेलू जमीन पर भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तानी महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।