वायरल हुआ निया शर्मा के ये विडियो , देख दंग रह गए फैंस

वही निया के इस ग्लैमरस लुक को जहां कई फैंस ने पसंद किया है। वहीं कुछ लोग निया को मास्क ना पहनने पर ट्रोल करते नजर आए। एक यूजर ने लिखा- पता नहीं क्यों मगर मुझे निया का एटिट्यूड समझ नहीं आता है।

लोग निया से प्रश्न करते नजर आए कि इतना एटिट्यूड किस बात का है। एक यूजर ने लिखा- क्या मुंबई कोरोना फ्री हो गई है? क्या निया को मास्क नहीं पहनना चाहिए था?

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा कई अवसरों पर ट्रोल हो चुकी हैं। कभी अपने ड्रेसअप को लेकर तो कभी बोल्ड अदाओं के चलते, निया के लिए ये नया नहीं है। अब निया को हेटर्स ने मास्क ना पहनने पर ट्रोल किया है।

निया शर्मा को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। गुलाबी रंग की शॉर्ट ड्रेस में निया स्टनिंग लग रही थीं। मगर इस के चलते अभिनेत्री ने मास्क नहीं पहना था। निया ने अपनी फोटोज को इंस्टा पर भी साझा किया है।