Vastu Tips: घर में रखें ये चीज, जानिए फिर होंगे चमत्कारी फायदे

वास्तु के अनुसार, घर पर तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। ऐसे में तनाव कम होकर शांति व खुशहाली का वास होता है।

मछलियां सुख, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक होती है। इन्हें घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। रंग-बिरंगी मछलियों को तैरते देखते हुए किसी का भी मन खिल उठता है।

ऐसे में थकान व तनाव दूर होने में मदद मिलती है। शरीर में ऊर्जा का संचार होने के पॉजीटिविटी बढ़ती है। ऐसे में घर की उत्तर दिशा में एक्वेरियम जरूर रखें। मगर इसे रखने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि इसमें कुल 9 मछलियां हो, जिसमें 8 लाल व सुनहरे रंग की और 1 काले रंग की मछली हो।

बांसुरी श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। इसकी धुन सुन कर मन को शांति व सुकून का अहसास होता है। दिनभर की थकान व चिंता दूर होने में मदद मिलती है। ऐसे में इसे घर के पूजा स्थल में रखें।

इसतरह पूजा करते समय जब भी आपका ध्यान बांसुरी की ओर होना आपको कान्हा जी की मुरली की मधुर तान याद आएगी। ऐसे में आपका मन खुश होने से तनाव छूमंतर हो जाएगा।

कोरोना के कारण हर जगह पर डर का माहौल है। बहुत से लोगों के मन में काम बंद होने व वायरस की चपेट में आने का डर है। ऐसे में हरकिसी को सिर्फ नकारात्मक विचार आने से तनाव का सामना कर पा रहा है।

वैसे तो इस समय हर किसी को घर पर रहने व सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। मगर घर पर बंद रहना बेहद मुश्किल हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास वास्तु से जुड़़ी चीजें बताएंगे, जिन्हें घर पर रखने से आपका तनाव कम होने व सुकून मिलने में मदद मिलेगी।