जल्द प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आने वाले है वरुण धवन, वायरल हुई तस्वीरे

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिलता है। इसी बीच अब वरुण के फैंस के लिए एक ऐसी गुड न्यूज सामने आई है जिसे सुनकर वे खुश हो जाएंगे।

ऐसा कहा जा रहा है कि वरुण जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। इतना ही नहीं वो उनका ओटीटी डेब्यू भी हो सकता है। जिस प्रोजेक्ट को लेकर ये बात सामने आई है दिलचस्प बात ये है कि उसमें हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी हैं। यहां बात हो रही है पॉपुलर शो सिटाडेल की जिसमें प्रियंका भी काम कर चुकी हैं। दरअसल, हाल ही में एक इवेंट के दौरान वरुण ने अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर हिंट दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे ये प्लेटफॉर्म काफी पसंद है। मैं इसके लिए काफी एक्साइटेड भी हूं।’

हालांकि इसके अलावा वरुण ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन ये बात अगर सच है तो वरुण के फैंस के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात और कुछ नहीं हो सकती।