उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी करने जा रही ये काम , सभी नेता तैयार

उत्तराखंड कई तीर्थ स्थलों का संगम है। कोठियाल ने कहा कि आध्यात्मिक राजधानी से उत्तराखंड की नई पहचान होगी। हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

इससे उत्तराखंड विश्व पटल पर छाएगा। यहां लोग आत्मिक शांति के लिए आते हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का संकल्प लेती है।

अजय कोठियाल ने कहा कि गणेश चतुर्थी पर आम आदमी पार्टी एक बड़ा संकल्प ले रही है। वह ये कि आप प्रदेश को आध्यात्मिक राजधानी बनाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड धामों का प्रदेश है और अब इसे आध्यात्मिक राजधानी बनाने का समय आ चुका है।

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी इन दिनों बेहद सक्रिय है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने बड़ा संकल्प लिया है। शनिवार को देहरादून में आयोजित हुई प्रेसवार्ता में आप नेता और पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने यह संकल्प सबके सामने रखा।