उत्तराखंड : कुछ ही घंटे बाद घोषित हो जाएगा विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम, जाने किसकी बनेगी सरकार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम अब से कुछ ही घंटे बाद घोषित हो जाएगा और पता चल जाएगा की प्रदेश में अगली सरकार किसकी बनेगी। विधानसभा चुनाव का परिणाम भले ही आज दोपहर बाद तक आएगा लेकिन, चौबट्टाखाल सीट पर अभी से पूरे प्रदेश की नजर है।

शासन-प्रशासन से लेकर हर सियासी दल की नजर इस सीट पर है। वजह हैं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जो इस सीट से एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। फिलहाल वो अपने प्रतिद्वंदी केसर सिंह नेगी से आगे चल रहे हैं।

पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल विधानसभा सीट पर भी इस बार लड़ाई रोचक है। चौबट्टाखाल विधानसभा सीट को पौड़ी गढ़वाल जिले की सबसे हॉट सीट माना जा रहा है। यहां से दिग्गजों में शुमार और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज चुनावी मैदान में हैं जिसके खिलाफ कांग्रेस की ओर से केसर सिंह नेगी मैदान में हैं। साल 2017 के चुनाव में महाराज ने यहां कांग्रेस के राजपाल सिंह बिष्ट को 7,354 वोट से हराया। बात की जाए 2022 विधानसभा चुनाव की तो श्रीनगर सीट पर इस बार 45.20 प्रतिशत लोगों ने मतदान किए जो 2017 के मुकाबल एक प्रतिशत कम है। बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव में यहां पर 46.91 प्रतिशत मतदान हुए थे।

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस पर फिर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर भरोसा जताया है, जबकि कांग्रेस से केशर सिंह चुनावी मैदान में उतरे हैं। पिछले पांच सालों में मुख्यमंत्री बदलने की रेस में सतपाल महाराज का नाम हमेशा से ही चर्चाओं में रहा, लेकिन भाजपा हाईकमान ने मुख्यमंत्री की कुर्सी किसी और थमा दी गई। 2014 में महाराज ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा ज्वाइन कर ली थी और 2017 के विधानसभा चुनाव में महाराज ने कांग्रेस के राजपाल सिंह बिष्ट को सात हजार से अधिक वोटों से हराया था।