उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा , वजह जानकर उड़े लोग के होश

भाजपा-कांग्रेस के बीच हो रही फ्रैंडली पॉलिटिक्स : कोठियाल आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस के बीच 20 सालों से फ्रैंडली पॉलिटिक्स चल रही है।

 

जिससे दोनों दलों ने एक-दूसरे के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार पर पर्दा डाला है। इसकी पोल ढैंचा बीज को लेकर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयान से खुल गई है।

सोमवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में कर्नल कोठियाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा का चरित्र एक जैसा है। पांच साल तुम लूटो और पांच हम लुटेंगे की फ्रैंडली पॉलिटिक्स को प्रदेश की जनता भलीभांति समझ चुकी है।

कांग्रेस व भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कोठियाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने बयान दिया कि कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए ढैंचा बीज घोटाले में लचीलापन दिखाते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत पर कार्रवाई होने से बचाया।

हरक सिंह ने स्वीकार किया कि उन्होंने उत्तराखंड के सबसे बड़े घोटालों में गिने जाने वाले ढैंचा बीज घोटाले के दोषी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बचाव किया था और उनके खिलाफ एफआईआर नहीं होने दी।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने उन्हें अब खटीमा से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी है। साथ ही गढ़वाल, कुमाऊं और तराई से तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं।

मंगलवार को प्रेसवार्ता कर पार्टी ने भूपेश उपाध्याय को कार्यकारी अध्यक्ष कुमाऊं, अनन्त राम चैहान को कार्यकारी अध्यक्ष गढ़वाल और प्रेम सिंह राठौर को कार्यकारी अध्यक्ष तराई बनाया गया है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव कैंपेन कमेटी की भी घोषणा की। पार्टी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। दीपक बाली को अध्यक्ष, बसंत कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है।