उत्तर प्रदेश : लेखपाल भर्ती को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर , जानना बेहद जरूरी

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर लेखपाल की भर्ती इससे पहले साल 2015 में आयोजित की गई थी और इस भर्ती में तकरीबन 13,600 पदों के लिए रिक्तियां निकली थीं जबकि इस बार की भर्ती में 7882 पदों पर ही भर्ती की जाएगी।

इस हिसाब से देखा जाए तो पिछली भर्ती की अपेक्षा इस बार की भर्ती में पदों की संख्या काफी कम हो गई है। हालांकि पिछली भर्ती का आयोजन UPSSSC के जरिए नहीं करवाया गया था, बल्कि उस समय इसका आयोजन अन्य दूसरे संगठन करते थे।

उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा नवंबर 2021 में परीक्षा कराए जाने का ऐलान कर चुका है और अब युवाओं को इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के पदों पर यह भर्ती काफी वर्षों के बाद निकली है इसलिए अभ्यर्थी इसे लेकर काफी उत्सुक हैं। हालांकि लेखपाल की यह भर्ती पिछली भर्तियों से काफी अलग होगी और इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को UPSSSC द्वारा 24 अगस्त को आयोजित की गई PET में उत्तीर्ण होना जरूरी होगा।