पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए करे इन चीजों का सेवन

आहार में गड़बड़ी के कारण हम में से ज्यादातर लोगों में पाचन से संबंधित समस्याएं देखने को मिल रही हैं। माना जाता है कि शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए पाचन का ठीक रहना सबसे आवश्यक होता है।

पाचन की समस्या होने के कारण लोगों को अपच, कब्ज और दस्त जैसी दिक्कतें हो सकती है। अगर आप भी पाचन संबंधी समस्या को लेकर परेशान रहते हैं तो आयुर्वेद में बताए गए उपायों को प्रयोग में लाकर इससे निजात पाया जा सकता है।

आयुर्वेद सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों में से एक है। आयुर्वेद के अनुसार, बेहतर पाचन और पेट का समस्याओं से बचे रहने के लिए ‘अग्नि’ को संतुलित करना महत्वपूर्ण है।

मानव शरीर में होने वाली सभी पाचन और मेटाबॉलिज्म प्रक्रियाओं के लिए अग्नि को जिम्मेदार माना जाता है। इसलिए, यदि आप अपने पाचन स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं, तो अग्नि का ध्यान रखें। आइए आगे की स्लाइडों में इसे संतुलित करने के उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पेट में सूजन की समस्या को दूर करने और लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सौंफ का सेवन फायदेमंद माना जाता है। यह भूख में सुधार करने के साथ पेट के दर्द को कम करता है। जिन लोगों को पेट में जलन की समस्या होती है उनके लिए सौंफ का पानी पीना फायदेमंद माना जाता है।

आयुर्वेद के अनुसार जिन लोगों को पेट की समस्या रहती हो उनको मेथी का सेवन करना चाहिए। मेथी को फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो पेट को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है।

शरीर से सभी अवांछित और हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मेथी का सेवन फायदेमंद है। सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीना वजन कम करने और पेट की चर्बी को कम करने में भी सहायक माना जाता है।