हेल्दी स्किन के लिए इस्तेमाल करे तिल का तेल, फिर देखे असर

सर्दियों के मौसम में स्किन बहुत ज्यादा ड्राई होने लगती है। जिसकी वजह से खुजली और रेडनेस होने लगती है। जिसकी वजह से सर्दियों में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपको ठंड के मौसम में अपने सौंदर्य को बढ़ाने में मुश्किल हो रही है तो आप तील के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तिल के तेल से मालिश करने वाले तेल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह विटामिन और मिनरल्स जैसे तांबा, जस्ता और कैल्शियम सहित पोषक तत्वों से भरा होता है। तेल शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने के लिए भी जाना जाता है। माना जाता है कि तिल का तेल शरीर में रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करता है।

तिल के तेल में जिंक अच्छी मात्रा में होता है जो हड्डियों की डेनसिटी को बढ़ाता है। इस प्रकार यह हड्डियों की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। दूसरी ओर कॉपर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों में दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, तिल का तेल हड्डियों और जोड़ों को मजबूत करने के लिए जाना जाता है।

तिल का तेल कुल मिलाकर हमारी हड्डियों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड और मोनोसैचुरेटेड फैट हमारे हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। ऐसा माना जाता है कि नियमित रूप से तिल लगाने से हड्डियों को बढ़ने और शरीर में विकास करने में मदद मिलती है।

अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आपको अपने घुटनों और कोहनी पर तिल का तेल जरूर लगाना चाहिए। तिल के तेल में दर्द और परेशानी को कम करने की क्षमता होती है। यह दर्द, जोड़ों के लिए अच्छा मालिश का तेल है।