सरसों के तेल का उपयोग करने से शरीर को मिलता है ये बड़ा लाभ

सरसों के तेल में विटामिन ई बहुत ही पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से त्वचा को पूरी तरह अंदरुनी पोषण तो मिलता है ही साथ ही इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की नमी भी पूरी तरह बनी रहती है।

 

अगर आपको भूख नहीं लगती है और इसके चलते आपका स्वास्थ्य पूरी तरह प्रभावित हो रहा है तो सरसों का तेल आपके लिए खासतौर पर बहुत फायदेमंद रहेगा। ये तेल हमारे पेट में ऐपिटाइजर के रूप में काम करता है जिससे भूख बहुत बढ़ती है।

जिन लोगो के दांतों में बहुत दर्द होता है तो वो सरसों के तेल में नमक मिलाकर मसूड़ों पर बहुत ही हल्की मालिश करें। ऐसा करने से दांतों का दर्द दूर हो जाएगा और दांत भी बहुत मजबूत बनेंगे।

जिन लोगो को जोड़ों के दर्द की गंभीर समस्या रहती है उन्हें जोड़ों के दर्द में सरसों के तेल की मालिश करना अत्यधिक फायदेमंद होता है। इसके अलावा सरसों के तेल के सेवन से अंदरुनी दर्द में भी बहुत आराम मिलता है।

सामान्यतौर पर लोग सरसो सरसों के तेल को सिर्फ तेल समझकर ही इसका उपयोग करते हैं। लेकिन आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी की आयुर्वेद में इसे औषधि की श्रेणी में रखा गया है।

सरसों का तेल सेहत और सुंदरता दोनों के ही लिए अत्यधिक फायदेमंद है। सरसों के तेल में कई सारे ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो दर्दनाशक का काम करते हैं।जोड़ों का दर्द हो या फिर कान का दर्द, सरसों का तेल एक बेहतरीन औषधि की तरह काम करता है। तो आइये जानते है सरसों के तेल के ये फायदे..