बर्फ के इस्तेमाल से चेहरे को मिलेंगे बेनिफिट्स, जानिए कैसे…

गर्मियों के मौसम में अक्सर कई बार ठंडक के लिए हम चेहरे पर बर्फ लगाने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्किन केयर में बर्फ को शामिल करने से कई फायदे मिल सकते हैं।

स्किन को ठंडा रखने के साथ ही गर्मियों के मौसम में ये घंटो तक आपके मेकअप को लगे रहने में मदद करता है। एक आइस क्यूब आपकी कई स्किन प्रॉब्लम को भी सॉल्व कर सकता है। तो चलिए जानते हैं स्किन परआइस क्यूब के बेनिफिट्स-

स्किन पर बर्फ के फायदे (Skin Par Barf ke Fayde)

1) ग्लोइंग स्किन

ग्लोइंग स्किन के लिए हम तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप इन सब से बच करग्लोपाना चाहते हैं तो आपको बर्फ का इस्तेमाल चेहरे पर करना चाहिए। बर्फ स्किन में ऑक्सीजन के लेवल में सुधार करती है और जरूरी पोषक तत्वों, विटामिन की कमी को पूरा करती है।

2) आंखों के नीचे सूजन को कम करती है

कई लोगों को अक्सर सुबह और शाम के समय आंखों के नीचे सूजन आने लगती है। लेकिन अक्सर ये नींद की कमी और आंखों के खिचाव के कारण होता है। बर्फ सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकती है।

3) मुहांसे रोकने और ठीक करने में मददगार

बर्फ में एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो मुहांसों को कम करने और ठीक करने में मददगार साबित हो सकती हैं। बर्फ पोर्स के साइज को कम करने में भी मदद करती है। मुहांसे सीबम के बढ़ने के कारण होते हैं, ऐसे में बर्फ इसके उत्पादन को कम करने में मदद करती है।

4) एजिंग के लक्षणों को कम करता है

चेहरे पर झुर्रियां या फिर लाइंस किसी को भी पसंद नहीं होती। ऐसा होना आपको बुढ़ा दिखा सकता है। इस खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन रोजाना बर्फ के इस्तेमाल से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।