यूपी: बीजेपी के इस नेता का हुआ निधन , मेदांता अस्पताल में थे भर्ती

केंद्रीय मंत्री स्मृती इरानी ने ट्वीट किया कि मैं निशब्द हूं। ऐसा लगता अभी बोल उठेगा शरद ‘ चल दीदी क्षेत्र में कार्यक्रम करना है’ । चला गया , प्रभु की यही इच्छा थी । ईश्वर शरद त्रिपाठी जी की आत्मा को शांति दें, अपने श्री चरणों में स्थान दें।

वहीं यूपी बीजेपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि संतकबीरनगर से पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शरद त्रिपाठी जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिजनों को यह दुःख सहने का संबल प्रदान करे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने ट्वीट किया कि संतकबीरनगर के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूँ। उनका जाना उत्तर प्रदेश व भाजपा दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में मैं उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ:

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद और भाजपा नेता शरद त्रिपाठी का निधन हो गया है। वे लिवर में दिक्कत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

बुधवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। बीजेपी के कई बड़े नेता ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।