दो महीने बाद पत्नी सरगुन मेहता से मिले रवि दुबे, वायरल हुई तस्वीर

इस वीडियो को शेयर कर रवि ने कैप्शन में लिखा भी है, ‘दो महीने के बाद वाला’। जाहिर है दो महीने से दूर रह रही यह जोड़ी मिलने के बाद काफी खुश लग रही है। वहीं फैंस भी इनके वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

यही वजह है कि 24 घंटों में इस वीडियो पर 9 लाख से उपर व्यूज आ चुके हैं। इससे पहले रवि ने सरगुन के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए स्क्रीनशॉट शेयर किया था।

इन दोनों के बीच के यह छोटे-छोटे रोमांटिक मूमेंट्स फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते हैं। मालूम हो कि, रवि और सरगुन की पहली मुलाकात शो ’12/24 करोल बाग’ के सेट पर हुई थी।

जी हां, टीवी एक्टर रवि दुबे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी सरगुन मेहता को ज़ोरों की झप्पी देते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, एक्ट्रेस सरगुन मेहता पिछले दो महीने से अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लंदन गई हुई थीं। वहीं इस वीडियो के मुताबिक, सरगुन लंदन से लौट आई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रवि एयरपोर्ट पर बैठे सरगुन का इंतजार कर रहे हैं, तभी उन्हें अपने सामने पाकर वह तुरंत उन्हें गले लगाते दिखते हैं।

सरगुन मेहता (Sargun Mehta) और रवि दुबे (Ravi Dubey) की केमिस्ट्री लोगों को खूब भाती है। आए दिन इस कपल के फोटोज और वीडियोज सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर इनका प्यारा सा वीडियो सामने आया है।