कोरोना वायरस को लेकर ट्रम्प ने चीन पर कसा तंज़, कहा:’अविश्वसनीय रूप से सबका फायदा…’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घातक कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के बीच अमेरिकी में मौजूदा विदेशी नागरिकों को स्वदेश वापसी की स्वीकृति नहीं देने या इसमें अनुचित रूप से देरी करने वाले देशों के खिलाफ वीजा प्रतिबंध लगाने संबंधी एक सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया है।

उन्होंने कहा कि- “उन्हें बड़े फायदे मिलते हैं क्योंकि वे एक विकासशील राष्ट्र हैं। भारत, एक विकासशील राष्ट्र। संयुक्त राज्य अमेरिका बड़ा विकसित राष्ट्र है। खैर, हमारे पास करने के लिए बहुत सारे विकास हैं। ”विश्व व्यापार संगठन द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका का लाभ उठाए जाने को दोहराते हुए,

आप जानते हैं कि उन्हें विकासशील राष्ट्र माना जाता है। मैं कहता हूं कि ठीक है फिर हमें भी विकासशील देश ही बना दीजिए।’ ट्रंप कोरोना पर चीन से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका की मदद से विश्व व्यापार संगठन में शामिल होने के बाद चीन की अर्थव्यवस्था में उछाल आना शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि- “यदि आप चीन के इतिहास को देखें, तो डब्ल्यूटीओ में जाने के बाद से ही वे अपनी अर्थव्यवस्था का रॉकेट शिप बन गए। क्योंकि उन्होंने सारे फायदे उठाए। मैं आरोप नहीं लगा रहा लेकिन कितने मुर्ख थे वे लोग जो ये सब होते देखते रहे।”