भारत में लांच हुआ टोयोटा फॉर्च्यूनर GR-S , जाने क्या है कीमत

लंबे इंतजार के बाद टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने भारत में अपनी पॉपुलर फुल साइज SUV फॉर्च्यूनर (Fortuner) का नया मॉडल GR-S यानी टोयोटा फॉर्च्यूनर जीआर स्पोर्ट लॉन्च कर दिया है। ये फॉर्च्यूनर का टॉप एंड वैरिएंट है।

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 48.43 लाख रुपए तय की गई है। यह फॉर्च्यूनर लीजेंडर (Fortuner Legender 4X4) से करीब 3.8 लाख रुपए महंगी है। कंपनी ने नई SUV को कई कॉस्मेटिक चेंजेस के साथ लॉन्च किया है। बता दें कि फॉर्च्यूनर GR-S में GR का मतलब Gazoo Racing है, जो टोयोटा की रेसिंग आर्म है। चलिए इस SUV के बारे में सबकुछ जानते हैं।

नई फॉर्च्यूनर GR-S लीजेंडर पर बेस्ड मॉडल है। फॉर्च्यूनर के रेगुलर मॉडल की तुलना में इसका लुक काफी अलग है। इसमें नए एयर डैम, फ्रंट एंड पर नए फॉग लैंप क्लस्टर के साथ एक नए डिजाइन के बंपर मिलते हैं।

SUV में जगह-जगह GR की बैजिंग देखने को मिलती है। जैसे SUV की फ्रंट ग्रिल, इन्फोटेनमेंट सिस्टम, स्पीडोमीटर, स्टार्ट/स्टॉप बटन, सीट्स, बैक कई जगह पर GR की झलक दिखाई देती है। डार्क फिनिश के साथ इसके डुअल-टोन अलॉय व्हील्स लीजेंडर जैसे ही दिखते हैं। GR-S वैरिएंट GR लोगो वाले रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ आती है।