कोरोना के चलते इस राज्य में लगा 16 मई तक टोटल लॉकडाउन, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब बंद

मध्य प्रदेश: धार जिले में एक दूल्हा और गाड़ी चालक कोविड पॉजिटिव पाया गया है। ASP धार देवेंद्र पाटीदार ने बताया, “हमने 2 गाड़ियों को रोककर सभी का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया। ड्राइवर और दूल्हा कोविड पॉजिटिव पाया गया। आपदा प्रबंधन अधिनियम और धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है।”

केरल: यहां आज से 16 मई तक टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सब बंद रहेगा। कर्नाटक:राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने बताया- COVID19 के मामले बढ़ रहे हैं।

कोरोना कर्फ्यू सफल नहीं रहा, इसलिए 10 मई को सुबह 6 बजे से 24 मई की सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। सभी होटल, पब और बार बंद रहेंगे। भोजनालय और सब्जी की दुकानें सुबह 6-10 बजे तक खोली जा सकती हैं।

देश में संक्रमण की स्पीड अभी भी कंट्रोल में नहीं आ पाई है। हालांकि केंद्र और विभिन्न राज्यों की सख्ती और अन्य कोशिशों का यह असर जरूर हुआ है कि रिकवरी रेट बेहतर हो रही है। संक्रमण की स्पीड पर ब्रेक लगाने केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर एक्शन प्लान तैयार कर रही हैं।

सबसे बड़ी चुनौती बड़ी आबादी वाले शहर हैं। यहां अधिक सख्ती बरती जा रही है। केंद्र सरकार पहले ही गाइडलाइन जारी कर चुकी है कि जिन इलाकों में पॉजिटिविटी 10 से अधिक है वहां ज्यादा सख्ती बरती जाए।

लॉकडाउन और दूसरी अन्य सख्ती के चलते रिकवरी रेट बेहतर हो रही है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में फिर 4 लाख से अधिक केस मिले हैं। इसमें से पहली बार 4,191 लोगों की मौत हुई। जबकि 3.19 लाख लोग रिकवर हुए।