आज का राशिफल 17 अगस्त 2023

मेष
कारोबार में मुनाफा होने से मानसिक शांति मिलेगी।दिन खर्च वाला रहेगा। जो लोग प्राइवेट नौकरी से जुड़े हैं, उनको आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आंखों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है, किसी भी तरह के संक्रमण से दूर रहें। मनचाही चीजों की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे पारिवारिक सदस्य खुश रहेंगे।

वृषभ
मन का बोझ भी हल्का करेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई भी काम करें। लाभ के अवसर भी मिलते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा। विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई गुड न्यूज मिलेगी। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं को सुलझाने के लिए अनुभवी शिक्षकों से मदद लेंगे।

मिथुन
नौकरी में कुछ वरिष्ठ आपको कोई काम सौंप सकते हैं, जिसमें आपको काफी मेहनत लगेगी, लेकिन उस काम की वजह से अधिकारियों से आपको काफी तारीफें मिलेंगी। दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। धन के मामले में मालामाल रहेगेंगे। अगर आज कोई नई नौकरी ज्वाइन करते हैं तो वह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नई जानकारी मिलेगी। शाम को किसी एकांत जगह पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

बुंदेलखंड के हर घर में अगस्त 2023 तक नल का पानी पहुंचाने की कोशिशें में लगी योगी सरकार

कर्क
दान पुण्य से मन में चल रही उलझन भी खत्म हो जाएगी, जिससे आप आराम महसूस करेंगे। दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को शिक्षा से जुड़ी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। कर्क राशि वालों के घर में किसी सदस्य की शादी की बात चल रही थी तो आज वह पक्की हो सकती है। नया कारोबार शुरू करने में शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का पूरा समर्थन मिलेगा।

सिंह
खर्च का ध्यान रखें। सेहत सामान्य रहेगी। पेट से संबंधित कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। व्यापार में अचानक आपका अटका पैसा मिलने से प्रसन्न रहेंगे। जिससे परिवार के सदस्यों की इच्छाओं को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या
जीवनसाथी के साथ क्वालिटी समय बिता सकते हैं, जिसमें आप भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। दिन फलदायी रहेगा।साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधियों की सक्रियता से परेशानी हो सकती है। किसी के बहकावे में आकर धन का लेन-देन ना करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। कोई सरप्राइज मिल सकता है।

तुला
किसी व्यक्ति, बैंक, संस्था आदि से कर्ज लेना पड़ सकता है, जिससे कारोबार में आ रही परेशानियां भी समाप्त हो जाएंगी। दिन मिश्रित रहेगा। संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह आज किसी पारिवारिक सदस्य की मदद से समाप्त हो जाएगी। विद्यार्थियों के लिए विदेश में उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

वृश्चिक
सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। दिन शुभ रहेगा। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। किसी बात पर बहस हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगाकिसी रिश्तेदार से पैसा उधार लेने या देने से बचना होगा, अन्यथा इसे चुकाने में सामने वाले को परेशानी हो सकती है।

धनु
जमीन व वाहन खरीदने जैसा आपका कोई सपना आज पूरा हो सकता है।आज प्रसन्न होंगे। किसी प्रियजन की समस्या सुनकर थोड़े चिंतित रहेंगे और उसको दूर करने का प्रयास करेंगे। मन में कुछ सकारात्मक विचार आएंगे। आप किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे। पारिवारिक जीवन में आज कुछ बदलाव होंगे। धनु राशि वालों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है।

मकर
जो काम काफी समय से अटके हुए थे, उन्हें सबसे पहले पूरा करने की कोशिश करेंगे।अपने सभी काम करने में तत्पर रहेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में दिन की शुरुआत में कुछ परेशानी आ सकती है। हालांकि स्थिति आपके नियंत्रण में होगी। कोई विवाद उत्पन्न होता है तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी।

कुंभ
कारोबार में फायदे होने से धन में भी वृद्धि होगी। दिन प्रभाव का होगा। नौकरीपेशा जातकों पर आज कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी, जिससे कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। सायंकाल के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

मीन
बिजनेस में कुछ घाटे के कारण परेशान हो सकते हैं और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ योजनाओं में भी लगे रहेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल रहेंगे। दिन अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को आज सुखद अनुभूति होगी। संतान की नौकरी से संबंधित शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।