आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा फलदायी, बस स्वास्थ्य का रखे ध्यान

मेष

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव कर सकते हैं। परिश्रम के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। संतान के भविष्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। कार्य की भागदौड़ के कारण परिजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएंगे। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ

आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम को पूरा करेंगे। मायके से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। अभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा और आर्थिक व्यवहार करने में सफलता प्राप्त होगी। संतान के पीछे खर्च हो सकता है।

मिथुन

नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है। सरकार की ओर से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक या व्यापारी क्षेत्र में आपको लाभ होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्र या स्नेहीजनों के साथ अनबन न हो, ध्यान रखें। वैचारिक रूप से आप में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

कर्क

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आंखों में पीड़ा होने की आशंका है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। परिजनों के साथ गलतफहमी न हो, इसका ध्यान रखें। बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है। अनैतिक कार्यों में शामिल न हों। देवी सरस्वती का ध्यान करें।

सिंह

आज आत्मविश्वास की मात्रा आप में अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित लेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर, ऑफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

कन्या

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। धार्मिक कार्य में धन का व्यय हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन का आकस्मिक व्यय हो सकता है। विवाद या झगडे़ से संभव हो तो दूर रहें। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करें। संभव हो तो यात्रा या प्रवास टाल दें।

तुला

आपका आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में हुए लाभ से आपको प्रसन्नता होगी। आय में वृद्धि हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी हो सकता है। पर्यटन स्थल की सैर आपको रोमांचित करेगी। स्त्री मित्रों से हुई मुलाकात आनंददायी हो सकती है। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आपका हर कार्य आज सफलतापूर्वक संपन्न होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। संतोष का अनुभव होगा।

धनु

आज थकान हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रहें। मन में चिंता और व्याकुलता हो सकती है। संतान के विषय में चिंता हो सकती है। भाग्य साथ नहीं दे रहा ऐसा प्रतीत होगा। कार्य में सफलता प्राप्ति के योग कम हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी।

मकर

आज अचानक धन खर्च होने का योग है। यह खर्च स्वास्थ्य के कारण भी हो सकता है। व्यावहारिक या सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के कारण भी हो सकता है। खान-पान में ध्यान रखें। क्रोध तथा नकारात्मक विचारों पर संयम रखें। नौकरी या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। साझेदारों के साथ आंतरिक मतभेद न हो, ध्यान रखें।

कुंभ

आज अनुकूल दिन है। आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास पूर्वक करेंगे। प्रवास-पर्यटन की संभावनाएं है। अच्छा भोजन और नए वस्त्र परिधान करने के प्रसंग उपस्थित होंगे। साझेदारी से लाभ होगा। वाहन सुख मिलेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत करेंगे।

मीन

आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी है। आज आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। स्वभाव और वाणी में उग्रता पर संयम रखें। ऑफिस में साथ काम करने वालों का आपको सहयोग मिलेगा। मायके से शुभ समाचार आ सकते हैं।