आज इन राशि वाले जातको को मिलेगा धन का लाभ, पूरे होंगे सब काम

मेष: भावुकता पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।

 

वृष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: अज्ञात भय मन को कमजोर करेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक स्तर पर सहयोग मिलेगा।

कर्क: आर्थिक मामलों में सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यों में रु चि लेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।

तुला: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक: वाणी पर संयम रखें। व्यक्ति विशेष से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में जानबूझकर जोखिम न उठाएं।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन महत्वाकांक्षाएं व्यर्थ की परेशानी दे सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता अवश्य मिलेगी।

कुंभ: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वाणी पर संयम रखें।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।